नयी दिल्ली , अगस्त 20 -- पाकिस्तान उच्चायोग के यहां चाणक्यपुरी स्थित परिसर से लगते अवैध निर्माण को गुरुवार को गिरा दिया गया।
इसके अलावा आयोग के सामने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लंबे समय से लगाये गये बेरिकेड और तारबंदी को भी हटा दिया गया है।
उच्चायोग ने मूल परिसर से लगे क्षेत्र में अवैध निर्माण कर वीजा सेक्शन और अन्य कार्यों के लिए ढांचे बनाये हुए थे। हालांकि उच्चायोग के मुख्य और मूल परिसर में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई तीन दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर से सुरक्षा बेरिकेड और पार्किंग पोल हटाये जाने के बाद की गयी है।
सूत्रों के अनुसार इसे भारत की ओर से की गयी 'जैसे को तैसा' कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित