धार , जनवरी 30 -- मध्यप्रदेश के धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम गुलाटी में चार बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक इंचार्ज मुरली कृष्णा और सहायक महादेव यादव के अलावा मशीन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और आगे की जांच जारी है।
ग्राम गुलाटी के कालाभाटा में 28 जनवरी की देर शाम पेयजल योजना के लोहे के पाइप के नीचे दबने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल बच्चों में कुंदन (10), नंदनी (8), लखन (8) और रोहन (6) शामिल हैं। ये सभी ग्राम कालाभाटा, जाजमखेड़ी के निवासी हैं। घटना में तीनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में जारी है।
मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने निर्माण कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही पर धार एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित