नई दिल्ली , अक्टूबर 29 -- चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, तेलंगाना, नागालैंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया।

आयोग के आदेश के अनुसार, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अवधि 20 नवंबर तक, तेलंगाना में 26 नवंबर तक और नागालैंड में 25 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इन चार राज्यों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा।

महाराष्ट्र में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 13 नवंबर तक बढ़ाई गई है, जबकि इनके निपटारे की समयसीमा 25 नवंबर निर्धारित की गई है। राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित