श्रीगंगानगर , अक्टूबर 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के दो अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सरगना लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी बदमाश आरजू बिश्नोई के तीन गुर्गों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया कि रावला थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश आरजू बिश्नोई और उसके सहयोगी कार्तिक जाखड़ के लिए स्थानीय संपर्क के रूप में काम कर रहे विष्णु उर्फ निंजा (31), दिलप्रीत उर्फ डीके (22) और सुधीर उर्फ़ धीरू (26) को आज पकड़ा गया। बदमाशों से 43 जीवित कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुईं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा घडसाना थाना क्षेत्र में गौरव उर्फ गौरव (24) और अमित उर्फ़ बाणिया (24) को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे एक अवैध पिस्तौल और 7.65 एमएम के पांच जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। इनका संबंध भी बदमाशों के किसी गिरोह से होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित