भरतपुर , फरवरी 23 -- राजस्थान में धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच नकबजनों को गिरफ्तार करके उनसे 10 लाख रुपये के गहने बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 10 फरवरी को पहाड़ी गांव में पीड़ित परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में गये थे अगले दिन सुबह आकर घर का ताला खोला तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के चौक में छत पर लगे लोहे के जाल को छत से उखाडकर घर में प्रवेश करके कमरे में रखी अलमारी में से सोने के गहने, सोने की चेन, अंगूठियां, झुमकी और पैन्डल चोरी करके ले गये।
पुलिस ने जांच के बाद इसी गांव के दीपेन्द्र त्यागी (24), हरीओम त्यागी (20), शैलेन्द्र उर्फ शैलू (20), दीपक उर्फ दीपू (23) और सचिन उर्फ सतेन्द्र (23) को गिरफ्तार क रलिया। उनसे चोरी गये गहने बरामद कर लिये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित