ऋषिकेश, जुलाई, 20 -- त्तराखंड में ऋषिकेश के राम झूला क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब गंगा किनारे भेलपुरी बेचने वाला एक व्यक्ति पैर फिसलने से उफनती गंगा में बह गया। तेज बहाव के बीच वह करीब पांच किलोमीटर तक बहता रहा। सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 50 वर्षीय विनोद सिंह राम झूला क्षेत्र में भेलपुरी का व्यवसाय करते हैं। अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हुई और उनकी तलाश शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित