भरतपुर , जून 02 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के पांच कॉन्स्टेबलों को हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 की इस पदोन्नति प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भरतपुर पुलिस लाइन में आउटडोर एवं साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस पदोन्नति परीक्षा के लिए 30 कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में सफल हुए थे। सामान्य वर्ग के पांच रिक्त पदों के लिए कुल 25 कॉन्स्टेबल आउटडोर एवं साक्षात्कार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा पूरी होने के बाद महिला कॉन्स्टेबल रीना के साथ कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, विनोद और हरपाल को हेड कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नति मिली।
इस पदोन्नति परीक्षा के दौरान भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश बिश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित