अलवर , फरवरी 14 -- राजस्थान में अलवर की भिवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2021 में रंगदारी के लिये गोलीबारी करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का बदमाश टेकचंद लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई मामले दर्ज हैं। पच्चीस अगस्त 2021 को कुछ बदमाशों ने पीड़ित पुनीत कुमार पर उनके कार्यालय के ही पास गोलीबारी करके उन्हें धमकाया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में रोहित उर्फ साधु, सचिन, दीपक अग्रवाल, अमित उर्फ बडा भोला, अमित डागर गिरफ्तार हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित