श्रीगंगानगर , मार्च 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में नगर विकास न्यास (यूआईटी) के अधिवक्ता पैनल में वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति गोस्वामी सहित पांच अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नगरीय विकास आवासन एवं स्वास्थ्य शासन विभाग के मंत्री की अनुशंसा पर विधि परामर्शी पवन चावला ने गुरुवार को आदेश जारी करके पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यूआईटी के अधिवक्ता पैनल में नियुक्त किया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति गोस्वामी, सुशील अरोड़ा, संजीव दीक्षित, सुमित नागपाल और मुकेश भार्गव शामिल हैं।

सूत्राें ने बताया कि अब ये सभी अधिवक्ता नगर विकास न्यास के विभिन्न कानूनी मामलों, भूमि विवादों और लंबित मामलों में ट्रस्ट की ओर से पैरवी करेंगे। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद स्थानीय वकील समुदाय में खुशी का माहौल है। यह नियुक्ति नगरीय विकास विभाग की नीति के तहत की गई है, जिसका मकसद राज्य के सभी न्यासों में बेहतर कानूनी व्यवस्था स्थापित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित