पटना , मई 04 -- ारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम को चुनाव आयोग की जीत बताया है।
श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल की भूमिका का निर्वहन किया तथा पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को एकतरफा बना दिया।
श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इतना पक्षपातपूर्ण घटिया प्रदर्शन आज से पहले नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित