टिहरी , मई, 18 -- त्तराखंड के टिहरी में देवप्रयाग थाना क्षेत्र के साकनीधार स्थित कमल बेकरी के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर मौजूद बंदरों द्वारा अचानक पत्थर गिराए जाने से युवक हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित