भरतपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में पहली बार माँ बनी बाघिन टी-133 के अपने दो शावको के साथ नजर आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि रणथंभौर बाघ अभयारण्य के गांधरिया दह वन क्षेत्र में वनकर्मियों ने गश्त के दौरान दो शावकों को देखा है जो बाघिन टी-133 के प्रभुत्व वाले क्षेत्र के हैं। फिलहाल वन विभाग की ओर से कैमरा लगाकर बाघिन की लगातार निगरानी की जा रही है जिससे शावकों की सही संख्या का पता लग सकेगा।
सूत्रों ने बताया कि इन दो नए शावकों के दिखने के बाद रणथंभौर बाघ अभयारण्य में बाघ, बाघिन और शावकों की कुल संख्या 78 हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित