मुंबई , सितंबर 14 -- अभिनेत्री पश्मीना रोशन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।तस्वीरों में पश्मीना लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फूलों, दीयों और लाल रंग की सजावट से सजे गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। उनकी पारंपरिक साड़ी, ज्वेलरी और चूड़ियां उनके लुक को और आकर्षक बना रही हैं।
एक तस्वीर में पश्मीना फूलों से सजी जगह के पास पोज देती दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा की झलक देखने को मिल रही है। घर की साज-सज्जा में भी पारंपरिक रंग साफ नजर आ रहा है।
तस्वीरें साझा करते हुए पश्मीना ने अपने प्रशंसकों को 'हैप्पी गणेश चतुर्थी' की शुभकामनाएं दीं। उनकी तस्वीरों पर प्रशंसक भी प्यार बरसा रहे हैं और गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित