अहमदाबाद , जनवरी 27 -- पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से मंगलवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09622/09621 बांद्रा टर्मिनस - अजमेर (साप्ताहिक) स्पेशल: ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल को 23 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09621 अजमेर - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 22 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 04828/04827 बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी (साप्ताहिक) स्पेशल: ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस - भगत की कोठी स्पेशल को एक मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 28 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 04728/04727 वलसाड - हिसार (साप्ताहिक) स्पेशल: ट्रेन संख्या 04728 वलसाड - हिसार स्पेशल को 26 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04727 हिसार - वलसाड स्पेशल को 25 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09622, 04828 एवं 04728 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 28 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित