भोपाल, दिसंबर 15 -- पश्चिम मध्य रेलवे ने आठ माह में गंदगी फ़ैलाने वालों से 24 लाख 82 हजार रुपए से अधिक राशि का जुर्माना वसूला है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि पमरे द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर माह तक गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत 12,550 व्यक्तियों के मामले पकड कर 24,82,940 रूपये का जुर्माना वसूला है। अकेले नवम्बर माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में 1,331 व्यक्तियों के मामले पकड़ में आए, जिनसे 02,70,850 रूपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित