भोपाल , जनवरी 13 -- पश्चिम मध्य रेलवे ने दिसंबर माह में 572 करोड़ 57 लाख रूपये का प्रारंभिक राजस्व माल यातायात से अर्जित किया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे को माल यातायात से दिसंबर माह में 572 करोड़ 57 लाख रूपये राजस्व मिला है, जो पिछले वर्ष की इसी माह में 489 करोड़ 01 लाख रूपये की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि यह राशि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 532 करोड़ 05 लाख रूपये से लगभग 08 प्रतिशत अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित