समस्तीपुर , मई 20 -- बिहार में समस्तीपुर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह काँलोनी स्थित एक आवास पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) एवं नगर पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल में हुए करोड़ों रुपये के सोना लूटकांड मामले में कथित आरोपी अमन कुमार को भारी मात्रा में लूटे गए सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पश्चिम बंगाल एवं समस्तीपुर जिले की पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित