कोलकाता , अगस्त 29 -- पश्चिम बंगाल में हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक जहाजों के जरिए पर्यावरण-अनुकूल नदी पर्यटन को बढ़ावा मिलने जा रहा है, जिसके तहत राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीटीडीसीएल) ने रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) को दो नए हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक जहाजों के निर्माण का काम सौंपा है।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने जीआरएसई के एक कार्यक्रम में कहा कि इनका उद्देश्य कोलकाता को प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ने वाला एक एकीकृत पर्यटन गलियारा बनाना है। श्री घोष ने कहा कि इस पहल से ग्रीन मोबिलिटी (पर्यावरण के अनुकूल परिवहन) और राज्य की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और औपनिवेशिक विरासत का मेल होगा। इसके साथ ही रोजगार पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित