जयपुर , मई 04 -- पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी अहम भूमिका रही हैं।
श्री शेखावत ने चुनाव के दौरान उत्तर बंगाल के 28 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से रणनीति बनाने और चुनाव प्रचार का कार्य किया। इनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल थे। प्रथम चरण में इन 28 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है।
श्री शेखावत ने दो महीने तक इन क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति से मिला यह ऐतिहासिक बहुमत भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक और सपने के साकार होने के समान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बंगाल में पार्टी के प्रभारी भूपेंद्र यादव, महामंत्री सुनील बंसल के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को भी जीत का श्रेय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित