जयपुर , जून 15 -- पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

श्री शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर इन कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी संस्करण भी सुने। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित