बेतिया , अक्टूबर 10 -- पश्चिमी चम्पारण जिले के नौतन प्रखंड की श्यामपुर कोटराहा पंचायत में शनिवार को रोटरी क्लब बेतिया टाउन की ओर से 350 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी गयीं। राहत सामग्री किट में साड़ी, टी-शर्ट, चूड़ा, मिठाई, चावल, बिस्किट, मोमबत्ती, प्लास्टिक शीट और ब्रेड सहित अन्य जरूरी सामान शामिल थे।
राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित