पटना , अक्टूबर 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड में विद्युत स्पर्शाघात से दो बच्चों की मौत की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री चौधरी ने मृत बच्चों के निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने तथा घटना में घायल सभी लोगों का सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित