बेतिया , मई 16 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 148.74 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि कार पर सवार दो लोग गांजा की खेप लेकर नानोसती चौक की ओर से जगदीशपुर जा रहे हैँ।सूचना के आधार पर जगदीशपुर चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तेज गति से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 148.74 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के खामिया निवासी नरेन्द्र साह तथा गौनाहा थाना क्षेत्र के सेमरा श्रीरामपुर निवासी सुजीत कुमार भगत के रूप में की गयी है। पुलिस ने कार, नेपाली 7500 रुपये तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित