बेतिया , अप्रैल 29 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिने के कोऑपरेटिव बैंक बेतिया में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को पहुंचकर बैंक के लेनदेन की गहन जांच शुरू की।
अधिकारियों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं की श्रृंखला का निरीक्षण करते हुए संभावित बेनामी लेनदेन, अवैध गतिविधियों से राजस्व नुकसान तथा बड़े नगद लेनदेन से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने पिछले 12 महीनों से अधिक अवधि के बही-खातों, जमा पूंजी, केवाईसी दस्तावेज और बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट से संबंधित जानकारी एकत्र की। इसके साथ ही 50 हजार रुपये से अधिक की नकद निकासी पर पैन की अनिवार्यता, अमान्य पैन नंबर, बड़े कैश ट्रांजैक्शन तथा गैर-आयकर रिटर्न (नॉन-आईटीआर) धारकों द्वारा भारी नकद निकासी जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित