बेंगलुरु , अगस्त 26 -- आबिद मुश्ताक (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने बुधवार को दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पश्चिम क्षेत्र को दूसरी पारी में 234 रन पर समेट मुकाबला 52 रनों अपने नाम कर लिया। इस के साथ उत्तर क्षेत्र ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सात विकेट पर 220 से आगे खेलने उतरी पश्चिम क्षेत्र को आज सुबह के सत्र में आबिद मुश्ताक ने तुषार कोटियान (शून्य) को बोल्ड कर उत्तर क्षेत्र को आठवीं सफलता दिलाई। 57वें ओवर में मुश्ताक ने तुषार देशपांडे (पांच) रन का भी शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में निशांत सिंधु ने उर्विल पटेल (25) को पगबाधा आउट कर अपनी टीम को 52 रनों से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही उत्तर क्षेत्र दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आबिद मुश्ताक को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरुस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित