तेहरान , मई 12 -- ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा कि पश्चिमी एशिया संघर्ष को सुलझाने के लिए ईरान के 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं है।

श्री गालिबफ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "ईरानी लोगों के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जैसा कि 14-सूत्रीय प्रस्ताव में बताया गया है। कोई भी अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से बेनतीजा रहेगा, यह एक के बाद एक असफलता के अलावा कुछ नहीं होगा।"उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जितनी देर करेगा, अमेरिकी करदाताओं को उतना ही ज़्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मई की शुरुआत में कहा था कि तेहरान को इस्लामिक गणराज्य के नए 14-सूत्रीय शांति योजना प्रस्ताव के संबंध में अमेरिका से जवाब मिल गया है।

तस्नीम समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि इस योजना में प्रतिबंध हटाने, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और विदेशों में मौजूद ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने के प्रावधान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित