पिथौरागढ़ , मार्च 07 -- पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों की सुरक्षित भारत वापसी को लेकर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस और राजस्व अधिकारियों को प्रवासियों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी भटगाईं के अनुसार पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत सरकार द्वारा पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन को जनपद के ऐसे प्रवासी नागरिकों का विवरण एकत्र करने को कहा गया है। ऐसे प्रवासियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में जुटाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित