, March 27 -- बेलग्रेड, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में सर्ब-बहुसंख्यक इकाई, रिपब्लिका सर्पस्का में सत्तारूढ़ स्वतंत्र सामाजिक डेमोक्रेट गठबंधन के नेता मिलोराड डोडिक ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध रूस की तुलना में पश्चिम देशों को ज्यदा नुकसान पहुंचाते हैं।
श्री डोडिक ने कहा, "यह स्पष्ट है कि ये प्रतिबंध रूस की तुलना में इन्हें लगाने वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। बेशक, बेहतर होता अगर ये प्रतिबंध होते ही नहीं, ताकि लोग, राज्य और राष्ट्र बिना किसी बाधा के स्वतंत्र रूप से काम कर सकें।"मास्को ने बार-बार कहा है कि वह पश्चिम द्वारा रूस पर कई वर्षों पहले शुरू किए गए और लगातार बढ़ते प्रतिबंधों के दबाव का सामना करेगा। मास्को ने यह भी कहा है कि पश्चिम में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की विफलता को स्वीकार करने का साहस नहीं है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने बार-बार यह राय व्यक्त की है कि प्रतिबंध अप्रभावी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित