बेतिया , अगस्त 01 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया थानाक्षेत्र के चैलाभार गांव से 14 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चैलाभार वार्ड संख्या-6 निवासी स्वर्गीय गगन सिंह का पुत्र रत्नेश सिंह अपने घर से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान घर से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने इस बरामदगी के बाद आरोपी रत्नेश सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा जब्त गांजा को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित