बेतिया, अप्रैल 29 -- बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में लौकरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कटैया बलुआ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति मौत हो गयी है। मृतक की पहचान विद्यानंद साहनी(40) के रूप में की गई है। उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित