बेतिया, जुलाई 15 -- बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बेतिया नगर स्थित बसवरिया पीपल चौक में बुधवार को बिजली का करंट लगने ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक संसरैया गांव का रहने वाला था और बेतिया में अपने जीजा के यहां रहकर ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया।, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है ।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित