बेतिया , जून 07 -- पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की सहायता से तीन वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिण तेल्हुआ निवासी ब्रजेश सहनी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध नौतन थाना में हत्या, मारपीट एवं अपहरण समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2023 से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि ब्रजेश सहनी दक्षिण तेल्हुआ निवासी अमीन मदन सहनी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी तथा उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित