बेतिया , नवम्बर 09 -- िहार में पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया को कि मृतक की पहचान गांव के गौरीशंकर दुबे (65)के रूप में हुई है। परिजनों ने पट्टीदारों पर मारपीट करने, उठाकर पटकने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी। आरोप है कि इस दौरान गौरीशंकर दुबे के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। उन्हें उठाकर पटकने के साथ गला दबाने का भी आरोप है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल गौरीशंकर दुबे की स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित