बेतिया , मई 10 -- बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पचरौता निवासी हरिराम सिंह ने सूचना दी थी कि बलुआ चौक स्थित उनकी दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गयी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में दो की पहचान फतेहपुर वार्ड संख्या-14 निवासी साहेब देवान तथा वार्ड संख्या-15 निवासी अमित जायसवाल के रूप में की गयी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गयी मोटरसाइकिल , एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पिस्टल का मैगजीन तथा म्यान सहित लोहे की तलवार बरामद की है।

छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी ध्रुव नारायण, पूजा कुमारी, अमय कुमार सिंह तथा गृह रक्षक लालबाबू पासवान एवं प्रमोद शर्मा शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित