बेतिया , जून 26 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत उत्तरी घोघा पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित परसौना गांव में शुक्रवार तड़के आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात (ठनका) से कई घरों में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब 1:45 बजे तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक वज्रपात होने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे।
वज्रपात से हारून मियां के घर में खड़ी तीन बाइक, एक साइकिल और पंपसेट मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चुन्नू मियां के घर में साइकिल, अनाज, घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया तथा एक बकरे की भी मौत हो गई। इसके अलावा अंजुम खातून के घर में भी लाखों रुपये मूल्य के सामान के नष्ट होने की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित