बेतिया , मई 4 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बलुआ गांव में मल्लाही टोला निवासी सुकट मुखिया (45) एक घर में फर्श प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया के एक निजी क्लीनिक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित