बेतिया , अक्टूबर 23 -- िहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत साठी थाना क्षेत्र की धमौरा पंचायत के वृंदावन गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया किया मृत बच्चे की पहचान आयन आलम, पिता शेख एलामुद्दीन, के रूप में हुई है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वृंदावन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका अंबारी खातून और सहायिका शीला देवी केंद्र बंद कर अपने घर जा चुकी थीं। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे केंद्र की चहारदीवारी के पास खेल रहे थे। अचानक चहारदीवारी भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से आयन आलम मलबे में दब गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर साठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित