बेतिया , मई 30 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबेटोला निवासी राजन कुमार (28) के रूप में की गई है। वह आर्केस्ट्रा में काम करता था।

सूत्रों ने बताया कि राजन कुमार किसी कार्यक्रम के लिए नर्तकी को बुलाने नरकटियागंज जा रहा था। इस दौरान टिकुलिया नहर के समीप सड़क निर्माण कंपनी द्वारा निर्माणाधीन पुलिया के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में राजन की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित