बेतिया, अप्रैल 09 -- िहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 10.30 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर रात अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 से लगभग 3.5 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में सी-समवाय पचरौता के अंतर्गत एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी ने 10.460 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के चपरिया टोला निवासी आनंद कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्कर और बरामद गांजा को भंगहा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित