बेतिया,24फ़रवरी(वार्ता)। बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में शिकारपुर के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई में 34.308 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि नेपाल से चरस लाए जाने की गुप्त सूचना पर घेराबंदी की गई थी। संदिग्धों ने रुकने के संकेत पर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 24 पैकेट चरस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 85.77 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामाज्ञा यादव (45) और जनक लाल पटेल (55) के रूप में हुई है। इस मामले में सशस्त्र सीमा बल 47वीं बटालियन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित