बेतिया , अप्रैल 05 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड में आग लगने से 44 घर जलकर नष्ट हो गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या-दो में शनिवार की देर रातएक घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट ले लिया। इस घटना में 44 घर जलकर नष्ट हो गये। इस अग्निकांड में मवेशी, वाहन, नकद, कपड़े, बर्तन समेत एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित