उज्जैन , फरवरी 08 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में पश्चिमी क्षेत्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 9 फरवरी से पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर किया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी और अधिकारी उज्जैन पहुंचने लगे हैं।

मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के उपाध्यक्ष अनिल रोजनकर ने बताया कि भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा प्रतिवर्ष पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चार क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। पश्चिमी क्षेत्र की इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित