भरतपुर , अक्टूबर 16 -- राजस्थान के भरतपुर में श्रीजसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले के उद्घाटन के कुछ ही घण्टों बाद शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रहने से हालात खराब हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश के बाद नुमाइश मैदान में पानी भर जाने से मेले में आने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, इससे व्यापारी दुकान नहीं लगा पा रहे हैं। झूलों सहित मनोरंजन के अन्य ढांचे लगाने में भी परेशानियां आ रही हैं।

नुमाइश मैदान में व्यापारियों के लिए पानी एवं बिजली की सुविधा भी अभी मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। इस बार मेले में कई गुना महंगी दुकानें एवं भूखंड किराए पर लेने वाले परेशान व्यापारी दुकान लगाने की जगह मायूस होकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित