शिवपुरी , मई 25 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा राजापुर में एक निजी पशुशाला में आग लगने से दो भैंसों की जलकर मृत्यु हो गई, जबकि चार गाय झुलसकर घायल हो गईं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर रात ग्राम सूखा राजापुर स्थित एक ग्रामीण की निजी पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण वहां बंधी दो भैंसों की मौके पर ही जलने से मृत्यु हो गई।
घटना में चार गाय भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित