भोपाल , मई 4 -- मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा "भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन" का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से "पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा" के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री यात्रा में शामिल हो सकेंगे। 09 रात और 10 दिन की इस धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को नेपाल के प्रमुख दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों जैसे चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा और काठमांडू का भ्रमण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित