अजमेर , अक्टूबर 26 -- राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर में सोमवार को कार्तिक स्नान शुरू हो गया।

दो दिन पूर्णिमा होने की वजह से सोमवार को भी बड़ी संख्या में कार्तिक आरम्भ होने के साथ ही शरद पूर्णिमा का स्नान किया जा रहा है। कार्तिक के अवसर पर पुष्कर सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने 'स्नान' किया और सुख स्मृद्धि की कामना करके ब्रह्माजी का आशीर्वाद लिया।

अगले महीने 24 नवम्बर को कार्तिक मास पूर्णिमा के महास्नान के साथ पूरा होगा। कार्तिक के आखिरी पांच दिन ब्रह्म सरोवर में "पंचतीर्थ" स्नान चलेगा।

इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला भी परवान पर रहेगा। जिसमें विदेश पर्यटकों के साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित