चंडीगढ़ , मई 03 -- हरियाणा महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्षा पर्ल चौधरी ने रविवार को यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाल लिया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अल्का लांबा सहित कई नेता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान श्रीमती चौधरी ने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने उत्साह का माहौल बना दिया।

वहीं, श्री सिंह ने श्रीमती चौधरी को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस नई दिशा में आगे बढ़ेगी और संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी है, जो जनता के बीच अपनी प्रभावी भूमिका निभाती है।

श्रीमती चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार को अपनी प्राथमिकताएं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित