नयी दिल्ली , मार्च 03 -- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत होली से पहले स्वच्छ रंग तैयार करने की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिनमें पर्यावरण के अनुकूल रंग तैयार किये जा रहे हैं।

मंत्रालय के अनुसार यह कार्यक्रम पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत, मिशन लाइफ के अनुरूप सुरक्षित और दीर्घकालिक समारोह तथा उत्सवों के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए इको-क्लबों में पर्यावरण के अनुकूल होली के रंग तैयार करने की कार्यशालाओं के रूप में आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित