पटना, अगस्त 09 -- ावन महीने में बिहार सरकार महादेव भक्तों को और सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश में हर साल भव्य तरीके से होने वाले श्रावणी मेला को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर पर्यटन विभाग की ओर से तीन लाख तक जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने एवं यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को बिहार में हो रहे सावन मेले व भगवान शिव की पूजा पर एक कंटेंट तैयार करना होगा, जिससे बिहार की समृद्ध परंपरा को देश व दुनिया को जानने का मौका मिल सके। पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी काफी इच्छुक हैं।

बातचीत के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने बताया कि वे हर वर्ष सावन के महीने में बिहार के प्रमुख शिवालयों और श्रावणी मेले की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर, भागलपुर के सुल्तानगंज और सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों की यात्रा और भक्ति के माहौल से जुड़े वीडियो वे नियमित रूप से तैयार करते हैं।

इस बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला और भगवान शिव की आराधना पर बेहतर वीडियो कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से उनमें खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वीडियो क्रिएटर को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित