पटना , मई 13 -- बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजेंद्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने स्व. मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मोदी बिहार की राजनीति में सुचिता, सुशासन और विकास के प्रतीक थे। उनका जीवन समर्पण और निष्ठा की मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्व. सुशील मोदीजी ने बिहार को जो दिशा दी, वह हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित